22.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

खेलों इंडिया नार्थ जोन पेंचक सिलाट लीग-2025 में उत्तराखंड टीम का श्रेष्ट प्रदर्शन, महिला खिलाडिय़ों ने जीती 1 लाख 60 हज़ार रुपय की धन राशि, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। 10 से 13 फरवरी 2025 तक स्पोट्र्स अथारिटी ऑफ़ इंडिया (साई) एवं उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट संघ के तत्वावधान में प्रथम खेलों इंडिया नार्थ जोन पेंचक सिलाट वोमेंस लीग का आयोजन एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम आगरा उत्तर प्रदेश में किया गया।
प्रतियोगिता की मुख्यअतिथि बबीता सिंह जी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग विशिष्ट अतिथि अनुपमा कुलश्रेष्ठ (एडीजी) आगरा जोन द्वारा प्रतियोगिता में पहुँचे समस्त उत्तर भारत के 8 राज्यों के 500 से अधिक खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों से उनका परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया खेलोंइंडिया नार्थ जोन पेंचक सिलाट वोमेंश लीग 2025 यह पहला संस्करण था जिसमें नार्थ जोन के सभी राज्यों की महिला खिलाडिय़ों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में श्रेष्ट प्रदर्शन करते उत्तराखण्ड महिला टीम के खिलाडिय़ों ने 14 स्वर्ण 11 रजत एवं 16 कांस्य पदक के साथ टोटल 41 मेडल के साथ उत्तराखण्ड प्रदेश की महिला टीम ने श्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उत्तराखण्ड टीम के मुख्य कोच रोहित एवं महिला कोच सारिका पटेल को नियुक्त किया गया था। प्रत्येक पदक विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर 6000 रुपए राजत पदकअर्जित करने पर 4000 रुपए एवं कांस्य पदक अर्जित करने पर 2000 की धन राशि स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (साईं) के माध्यम से खिलाडिय़ों के बैंक खाते में डाली जाएगी। समस्त प्रदेश के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर पेंचक सिलाट संघ ऊधम सिंघ नगर के अध्यक्ष मनोज राजहंस पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड की अध्यक्ष केवल किशन भारती ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी!

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर