12.8 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

जी आर डी इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सब जूनियर व जूनियर जू-जित्सू नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर किया विद्यालय का नाम रोशन।

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर जू-जित्सू एसोशिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित सब जूनियर व जूनियर जू-जित्सू नेशनल चैंपियनशिप 2025 में जी आर डी इण्टरनेशनल स्कूल की छात्रा आस्था राणा और छात्र आरव छाबड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। आस्था राणा कक्षा 12 ने अंडर 18 आयुवर्ग, 63 किग्रा भारवर्ग की फाइटिंग और कॉन्टैक्ट स्पर्धा में रजत पदक और छात्र आरव छाबडा कक्षा 9 अंडर 16 आयुवर्ग, 48 किग्रा भारवर्ग की फाइटिंग और कॉन्टैक्ट स्पर्धा में ने रजत पदक हासिल किया। कोच ऋषिपाल भारती जी ने बताया कि 22 राज्यों में 800 अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गुरनाम सिंह चावला, उप-प्रबंधक सतनाम सिंह चावला, प्रधानाचार्य सुरभि रस्तोगी, उप-प्रधानाचार्य रश्मि शर्मा, विद्यालय में कार्यरत कोच ऋषिपाल भारती एवं समस्त शिक्षकगण ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप-प्रबंधक श्री सतनाम सिंह चावला ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राएँ निरंतर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं। हमारे विद्यालय में भी खेलों के बढ़ावा देने के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य श्रीमती सुरभि रस्तोगी ने कोच, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की इस अथक परिश्रम एवं सफलता की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, टीम वर्क एवं सकारात्क दृष्टिकोण का सामंजस्य हो तो लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाता है। हमारे आज के विद्यार्थी देश का भविष्य हैं इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। न्यूज प्रिन्ट खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें , 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर