23.1 C
Rudrapur
Thursday, March 13, 2025

भाजपा ने सिख चेहरे पर जताया विश्वास : शरण

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। निवर्तमान नामित सभासद शरण संधू ने गोल्डी गोराया के नगर अध्यक्ष बनने पर हर्ष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिख चेहरे पर विश्वास जताकर विपक्ष के उन आरोपों को निराधार कर दिया है, जिसमें विपक्ष कहता है कि भाजपा सिख विरोधी है। संधू ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है। यही कारण है कि चुनाव में भाजपा दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करती है। लेकिन विपक्ष हमको बांटने की कोशिश करता है। विपक्ष ने सिखों को भी दूर करने की कोशिश में भाजपा पर कई आरोप लगाए लेकिन सभी जानते हैं कि भाजपा ने पूरे देश सहित उत्तराखंड में सिखों का बड़ा सम्मान किया है। हमारे यहां राज्यपाल जैसे बड़े पद भी सिख को सम्मान दिया है। वहीं, आज स्थानीय स्तर पर भाजपा ने गोल्डी गोराया जोकि सिख समाज से आते हैं को सम्मान देकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। संधू ने गोल्डी को बधाई देते हुये उनको शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर