न्यूज प्रिन्ट,लालकुआं/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 1.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से फुलसुंगी, फुलसूंगा और शिमला बहादुर सहित आसपास के हजारों लोगों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 01 के पार्षद पवन राणा एवं क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों की ओर से महापौर विकास शर्मा के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रात: 11:00 बजे शिमला बहादुर रोड स्थित तीन पानी डैम परिसर में आयोजित होगा। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने पत्रकारों से कार्यक्रम की कवरेज के लिए सादर आमंत्रण किया है।
तीन पानी डैम पुनर्निर्माण के लिए ₹1.74 करोड़ स्वीकृत, महापौर के सम्मान में होगा स्वागत कार्यक्रम


