17.3 C
Rudrapur
Monday, February 23, 2026

20 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,खटीमा। 20 कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने 20 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार मेजर रुद्र सिंह के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ अमाऊं स्थित एक प्रतिष्ठान के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सूबेदार क्लर्क कल्याण सिंह भंडारी ने 20 कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस रेजिमेंट का भारतीय सेना में अहम योगदान रहा है। कारगिल युद्ध के दौरान पठान कोट क्षेत्र में 20 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान तैनात रहे। सियाचिन के बॉर्डर और कुपवाड़ा क्षेत्र में देश की सुरक्षा में रेजिमेंट के जवान हमेशा आगे रहते हैं। इसके पश्चात पलटन के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें झोड़ा, चाचरी और पारंपरिक कुमाऊंनी गीतों पर पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। कार्यक्रम में टनकपुर, बनबसा, खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, हल्द्वानी एवं बिंदुखत्ता से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर हरीश धामी, ओनॅरी कैप्टन श्याम सिंह, कैप्टन नारायण चंद, गणेश ज्याला, दीपक चंद, सूबेदार टिकेंद्र सिंह, सूबेदार इंद्र सिंह, सूबेदार चंद्र सिंह, सूबेदार मोहन सिंह, सूबेदार रामा प्रसाद, सूबेदार नरेंद्र चंद, सूबेदार हरेंद्र भट्ट, नायक बॉबी, नायक किशन धामी, नायक लाल सिंह खोलिया, नायक डिगर सिंह एवं नायक धामू सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर