36.5 C
Rudrapur
Saturday, April 19, 2025

kichha : सिरौली को नगर पालिका बनाने की कैबिनेट से मंजूरी के बाद पूर्व विधायक शुक्ला बोले- कांग्रेस विधायक की शह पर सिरौली को कानूनी उलझनों में डाला गया मगर भाजपा सरकार ने दिया सम्मान, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री धामी व कैबिनेट का जताया आभार

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। सिरौली कला को नगर पालिका बनाने का रास्ता अब साफ हो गया है। उत्तराखंड कैबिनेट में इसका प्रस्ताव पारित होने के बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि यह निर्णय विकास की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में लालपुर, नगला और सिरौली को नगर निकायों के रूप में प्रस्तावित किया गया था, परंतु कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय विधायक की शह पर सिरौली को कानूनी उलझनों में डालने की साजिश रची गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सिरौली को किच्छा नगर पालिका में मिलाने का प्रयास न्यायपालिका को भ्रमित कर किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि सरकार चाहती तो कोर्ट के निर्णय के आधार पर सिरौली को पुन: ग्राम पंचायत घोषित कर सकती थी, लेकिन भाजपा की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ नीति के अंतर्गत इसे नगर पंचायत से ऊपर उठाकर नगर पालिका का दर्जा दिया गया। यह निर्णय उन लोगों की नैतिक और राजनीतिक हार है, जो सिरौली की जनता को गुमराह कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब सिरौली को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत एक निश्चित बजट प्राप्त होगा, जिससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना, रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने नगला नगर पालिका के विकास को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करते हुए विश्वास जताया कि सिरौली भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। पूर्व विधायक ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि आगामी नगर पालिका चुनावों में योग्य, ईमानदार और विकासोन्मुख जनप्रतिनिधियों को चुनें, ताकि सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ सिरौली को मिल सके। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं में नैतिकता शेष है तो उन्हें सिरौली की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा भविष्य में भी किच्छा और उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और नगर अध्यक्ष गोल्डी गोराया भी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर