spot_img

विभागीय अधिकारियों और ओलंपिक संघ के साथ बैठक में दिया निर्देश, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

भव्यता से मनाएं विश्व ओलंपिक दिवस : रेखा

न्यूज प्रिन्ट, देहरादून। इस साल 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बड़ा खेल आयोजन करने की तैयारी है। मंगलवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

बैठक में शामिल ओलंपिक संघ के पदाधिकारीयों से खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ओलंपिक खेलों के प्रति प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने की दृष्टिकोण से खेल विभाग ओलंपिक संघ के साथ मिलकर आयोजन करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर कौन-कौन सी खेल प्रतियोगिताएं जिला और राज्य स्तर पर कराई जा सकती हैं इसकी रूपरेखा अधिकारी दो दिन के अंदर तैयार करें।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अवसर पर सभी जनपदों में खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएं और साथ ही एक स्थान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाए। खेल मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से अधिक से अधिक आम लोगों को जोडऩे के लिए विभाग इसके व्यापक प्रचार का कार्यक्रम बनाएं।

बैठक में खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगई, उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, सीईओ चेतन गुरुंग, महेश जोशी, गुरुचरण सिंह, प्रमोद चौधरी, सुरेश कुमार आदि शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर