spot_img

महपौर ने वार्ड 13 और 17 में किया लाखों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ

अवश्य पढ़ें

spot_img

हर वार्ड में बहेगी विकास की गंगाः

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर। नगर के समग्र विकास को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने बुधवार को वार्ड नंबर 13 और 17 में लाखों रुपये के विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 13 में 8.85 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर की गई। वहीं वार्ड नंबर 17 में रामचंद्र यादव के घर से साबिर खान के घर तक बनने वाली 13.76 लाख रुपये लागत की सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

निर्माण कार्यों की शुरुआत के दौरान दोनों वार्डों के स्थानीय निवासियों ने महापौर का गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में आर्थिक संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए सभी वायदे प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि खेड़ा क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। महापौर ने आश्वासन दिया कि शहर के किसी भी वार्ड को विकास की दृष्टि से उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास कार्यों की गति और तेज हुई है। राज्य सरकार की योजनाएँ चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, रोजगार के अवसर हों या सामाजिक कल्याणकृसबका लाभ सीधे जनता तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन से रुद्रपुर शहर में सड़कों, नालियों, पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर