रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीपीपी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किच्छा रोड स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनके दीर्घायु की कामना की।

इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता रानी तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आश्रम पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, निगम पार्षद चिराग कालड़ा, बाबू खान, पूर्व निगम पार्षद अबरार अहमद, उमा सरकार, वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, वजीर अहमद, सुभाष दिवाकर, सरोज रानी, भूरी देवी, निगम पार्षद प्रत्याशी पूनम दिवाकर, रामबाबू, रविंद्र गुप्ता, देबू कोली, अरविंद सक्सेना, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सतीश कुमार, ज्योति टम्टा, आजम खान, दिनेश मौर्य, सेवाराम दिवाकर, नरेश सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


