27.3 C
Rudrapur
Wednesday, March 4, 2026

आर.ए.एन.पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वाधान में सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज, काशीपुर मैं आयोजित प्रदेश की टीम के चयन ट्रायल में आर.ए.एन.पब्लिक स्कूल के 5 खिलाड़ी दिनाँक 4 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने नागपुर,महाराष्ट्र जाएंगे.

द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया की उक्त टीम में उत्तराखण्ड के 20 खिलाड़ी बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतिभाग करेगे.जिसमें आर.ए.एन.पब्लिक स्कूल के सारांश अत्री, मनराज सिंह, वंशदीप चीमा, रनदीप सिंह एवं परनीत सिंह शामिल है. टीम का प्रशिक्षण शिविर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर एवं काशीपुर में संचालित किया जा रहा है.जिसमें आर.ए.एन.पब्लिक स्कूल की शिक्षिका जया पांडे,लोकेश पांडे,योगेश पांडे, श्वेता भाकुनी एवं कशिश शर्मा के निर्देशन में जारी है टीम दिनांक 3 जनवरी को रुद्रपुर से नागपुर के लिए प्रस्थान करेगी.

खबर व विज्ञापन के लिये संपर्क करें…9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर