31.1 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

BJP 1st Lok Sabha Candidates List : 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, उत्तराखंड में अजय भट्ट समेत तीन का नाम फाइनल

अवश्य पढ़ें

BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एक बार फिर वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव में उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता में 29 फरवरी 2024 को हुई थी। उस बैठक में पीएम मोदी (PM Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की थी उनके नाम आज पहल सूची में जारी कर दिए गए है। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा “16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीट्स पर चुनाव उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। 34 केंद्रीय एंव राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। 195 उम्मीदवारों की लिस्ट में मध्य प्रदेश के 24 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा हुई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर