समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर जताया आभार
न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। रुद्रपुर में पंजाबी भवन के निर्माण तथा विभाजन विभीषिका स्मृति पार्क की स्थापना की घोषणा से उत्साहित पंजाबी समाज ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। उत्तराखंड पंजाबी महासभा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में समाज के लोगों ने प्रभारी मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा एवं विधायक शिव अरोरा का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को आगे बड़ा रहा है। पंजाबी समाज की वर्षों महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम सभी समाजों की भावनाओं पुरानी मांग को पूरा करना नगर निगम के लिए सौभाग्य की बात है। समारोह में उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश
डाबर, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा तथा रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नितिन भल्ला ने प्रभारी मंत्री, महापौर एवं विधायक का अभिनंदन करते हुए समाज की मांगों को स्वीकृति देने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करन मल्होत्रा, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश डाबर, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष नितिन भल्ला, नरेंद्र खुग्गर,, भारत भूषण चुघ, राजकुमार खनिजों, गुरमीत सिंह, लक्ष्मण दास बांगा, राजकुमार गगनेजा, नरेंद्र ठुकराल, ओमप्रकाश बांगा राकेश बंगा, अशोक बजाज, सचिन गुंबर, वरुण मुंजल, सरदार सिंह चावला, राजेश कमरा, सतवंत कमरा, हरविंदर सिंह बिन्नी, पारस चुग, अजय चड्डा, रवि सीडाना, विकास गंभीर, शिव छाबड़ा, सोमनाथ मुंजाल, भूपेन्द्र सिंह, मोहित कक्कड़, नरेश घई, हरीश इस्पूजनी, सुरेश बब्बर, अमित छाबड़ा, विशाल छाबड़ा, रोनिक नारंग , समरवीर सिंह, राजू त्रिखा, अमरीक चावला, बबलू घई आदि लोग उपस्थित थे।


