38.5 C
Rudrapur
Wednesday, July 15, 2026

बस अड्डे के समीप दुकानदारों ने खाली की दुकानें

अवश्य पढ़ें

नेताओं के आश्वासन खोखले साबित, जल्द चलेगा बुलडोजर

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – आखिरकार बस अड्डे के समीप बरसों अपनी रोजी रोटी चला रहे दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानें खाली करनी ही पड़ी। नेताओं द्वारा किए गए दावे और वादे खोखले साबित हुए।अब जल्द ही इस जगह बुलडोजर चलेगा। गौरतलब है कि बस अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर बृहद स्तर पर काम चल रहा है। गोरतलब है कि लंबे समय से एन एच74 को लेकर काम चल रहा है। जिसमें सड़कों का विस्तारीकरण हो रहा है। इसकी जद में रुद्रपुर का बस अड्डा भी आया है। इसके अलावा की किच्छा बायपास रोड को चौड़ा किया जाना है। पिछले काफी दिनों से बस अड्डे के अंदर के पूरे भाग को ध्वज कर दिया गया है ।यहां तक की वर्षों पुरानी बस अड्डे में लगी हुई पानी की टंकी को भी ध्वस्त कर दिया गया है।रुद्रपुर बस अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर बहुत तेजी से काम चल रहा है लेकिन किच्छा बायपास रोड स्थित इस बस अड्डे के कार्य में लगभग 65 दुकानदारों की दुकानें आ रही थी। प्रशासन की तरफ से उन्हें कई बार दुकानों को हटाने का नोटिस दिया गया ।वहां के सभी दुकानदारों ने प्रशासन समेत विधायक,महापौर से गुहार लगाई कि वह कई सालों से यहां पर रोजगार कर रहे हैं ऐसे में उन्हें हटाने से पूर्व उन्हें बसाने की व्यवस्था की जाए और राजनीति में तो आश्वासन बहुत आसानी से मिल जाता है लेकिन प्रशासन ने जो कार्रवाई करनी होती है उससे कोई बच नहीं सकता। लगातार प्रशासन की चेतावनी के बाद आज सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान खाली करनी शुरू कर दी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही आसपास क्षेत्र में बुलडोजर पूरी जगह को साफ कर देगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर