न्यूज पिन्ट अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर मामले की जांच कराने और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
आक्रोश रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेखा आर्य के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।





