40.9 C
Rudrapur
Monday, June 15, 2026

Delhi: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में की केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट,केंद्रीय मंत्री बनने पर दी बधाई

अवश्य पढ़ें

नई दिल्ली/देहरादून: कल देर सायं नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की।कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को देश मे मोदी सरकार 3.O बनने व केंद्रीय मंत्री बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्रियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की,साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में संचालित केंद्र पोषित योजनाएं कितनी अच्छे से संचालित है, के बारे में अवगत कराया और राज्य पोषित योजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय बाल विकास और केंद्रीय खाद्य मंत्री द्वारा मंत्री रेखा आर्या को उत्तराखंड राज्य हित मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर