22.7 C
Rudrapur
Thursday, March 19, 2026

Rudrapur: श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया… पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रूद्रपुर। करतारपुर रोड सुआनगला में प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी डी पी यादव ने भी प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर व हरि मन्दिर में पहुंच कर सावन के चौथ सोमवार को जलाभिषेक और पूजा अर्चना की तथा भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि अपनी संस्कृतिक को संजाये रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धर्म की राह पर चलने वाला हर चुनौती को पार कर जाता है। उन्होंने मंदिर में भंडारे के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान कमेटी आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी डी पी यादव को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान बंटी कोली ,ललित बिष्ट , विशाल मेहरा आदि भी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर