19.9 C
Rudrapur
Saturday, March 14, 2026

15 अगस्त आजादी के पर्व से पूर्व रुद्रपुर मे भाजपाइयों ने निकली विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक शिव अरोरा बोले तिरंगे दीवानगी मे सैकड़ो युवा हाथ मे झंडे लिये हुए तिरंगा यात्रा मे शामिल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। आज आजादी के महोत्सव 15 अगस्त से पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन हुआ जिसमे मुख्यअतिथि के रूप क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा शामिल हुए, वही तिरंगा यात्रा ट्रांजिस्ट क्षेत्र के फुटबाल मैदान से शुरू हुई जिसने सैकड़ो युवा हाथ मे तिरंगा लहरते हुए बाइक पर रैली के रूप मे निकले।.वही विधायक शिव अरोरा ने कहा भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत अनेको कार्यक्रम के माध्यम आजादी के इस पर्व को मना रही है,

add:

वही आज युवा मोर्चा द्वारा फुटबाल मैदान से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जो ट्रांजिस्ट झील होते हुए डीडी चौक से गाँधी मुख्य बाजार होते हुए गल्ला मंडी जाकर यात्रा का समापन हुआ, विधायक बोले आजादी के इस पर्व को लेकर सैकड़ो युवा देशभक्ति नारों के साथ पूरे जोश के साथ रैली मे शामिल हुए जो दर्शाता है की हमारी युवा पीढ़ी मे तिरंगे के प्रति कितना जोश उत्साह है, निश्चित रूप से 15 अगस्त से पूर्व पूरा रुद्रपुर तिरंगो से पटा नजर आयेगा।इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, कार्यक्रम सयोंजक बिट्टू चौहान, धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, रश्मि रस्तोगी, रामप्रकाश गुप्ता, मोहन तिवारी, राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, ममता त्रिपाठी, नीरज पंत, मयंक कक्कड़, नमन चावला, गोविन्द शर्मा, शिव कुमार, सुनील ठुकराल, सोनू अनेजा, आदेश भरद्वाज व अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर