spot_img

Kichha: 160 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने नशा तस्कर दबोचा, लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत

अवश्य पढ़ें

spot_img

नशा तस्करों के लाभ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नवनियुक्त एस एस पी मणिकांत मिश्रा ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी कमर तोड़ने का प्रयास किया है और जिस प्रकार से उनके अल्प कार्यकाल के दौरान कई नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं उससे प्रतीत होता है कि आने वाले समय में इस जनपद में नशा तस्करों को पनाह भी नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान  के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के लिए  पुलिस अधीक्षक  तथा क्षेत्राधिकार सितारगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा एक टीम गठित की गई। थाना किच्छा पुलिस की नशे के विरुद्ध गठित टीम द्वारा कल ग्राम कुरिया में मिलक वाली रोड में नहर के पास  चैकिंग के दौरान एक स्पेलेंडर मोटरसाइकिल  UP 25 नंबर जिसका आगे का नंबर स्पष्ट नहीं होने व संदिग्ध प्रतीत होने पर चैकिंग हेतू रोकना चाहा तो उक्त मोटरसाइकिल चालक भाग गया तथा उसके साथ के व्यक्ति कमल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी बंजरिया पोस्ट सियाठेरी थाना शेरगढ़ जिला बरेली उम्र 28 वर्ष मौके पर पुलिस द्वारा भागते हुए पकड़ लिया, जिसकी तलाशी ली तो कब्जे से 161 ग्राम  स्मैक बरामद हुई।  

अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक की बरामद की गई। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली किच्छा में  अभियोग पंजीकृत कराया गया अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने पूछताछ में यह बताया कि यह नशा रूद्रपुर सप्लाई होनी थी तथा उसके द्वारा दो अभियुक्त गणों का नाम भी बताया गया है जिससे वह यह स्मैक खरीद कर लाया था और जो एक मौके से भाग भी गया था! जिनके विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹2000 देने की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, महेश उमेश सिंह, उमेद गिरी थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर