37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Rudrapur: शहर की प्रमुख रामलीला का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर – नगर की प्रमुख प्राचीन रामलीला के आयोजन के निमित होने वाले भूमि पूजन की परंपरा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। प्रातकाल श्री राम लीला मंच पर  पंडित ओमप्रकाश ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले मनोज अरोड़ा एवं हनुमान जी का किरदार निभाने वाले सुशील गाबा के हाथ में पवित्र कलावा बांधकर  वेद मंत्रों और भगवान राम के मंत्रों का जाप किया। पूजा के बाद भूमि की शुद्धि के लिए जल और गंगाजल का छिड़काव कर आरती कर वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन की रस्म को पूर्ण किया ।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि नगर की इस प्राचीन रामलीला मंचन हेतु भूमि पूजन एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान राम की लीला की इस भूमि की शुद्धि और पवित्रता के लिए पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान राम, देवी सीता और अन्य देवताओं की पूजा की जाती है।

भूमि पूजन से भगवान राम, हनुमान जी एवम समस्त देवी देवताओं की की कृपा प्राप्त होती है, जिससे रामलीला का आयोजन सफल और सुखद होता है।इस दौरान महामंत्री विजय अरोड़ा, को ऑर्डिनेटर नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए, राकेश सुखीजा, अमित अरोड़ा बॉबी, विजय विरमानी, आशीष ग्रोवर आशु, गौरव तनेजा, विशाल भुड्डी, रमन अरोड़ा सचिन मुंजाल, प्रेम खुराना, गौरव जग्गा, रघुवीर अरोड़ा, महावीर आजाद, आशीष मिड्ढा, रामकृष्ण कनौजिया, गोला इदरीस, यश अरोरा, शौर्य अरोड़ा, आयुष्मान सुशील गाबा आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर