23.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Sitarganj : दिल्ली जीत पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाइयां, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, सितारगंज। मेन चौराहे पर भाजपा कार्यकताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी गई। इस मौके पर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नारे भी लगाए गए। पालिकाअध्यक्ष सुखदेव सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकताओं ने दिल्ली जीत को पार्टी की बड़ी जीत बताया। इस दौरान सितारगंज के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि यह पार्टी की लम्बे अर्से से बनाई जा रही योजना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर सितारगंज तक विकास होगा। पार्टी ने विशेष रूप से इस जीत का श्रेय दिल्ली की जनता के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है। इस मौके पर भाजपा सितारगंज के मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे खूब सिंह, विकल, सतीश उपाध्याय, चंदन श्रीवास्तव, शिवपाल, सुरेश जैन, सतीश राणा दीपक गुप्ता अमित रस्तोगी अनिरुद्ध राय राजू नगदाली कुलदीप गंगवार खूब सिंह विकल अनिरुद्ध राय भीमसेन गर्ग, सुरेश जैन, ललित सक्सेना, आनंद भट्ट, नवीन भट्ट, निराला, अभिषेक जैन, शिवम रस्तोगी, सोनू शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, हीरा बल्लभ शर्मा, श्याम सुंदर, देवेश कुमार, भोला जोशी, गिरीश, दुर्गा पाल, सुरेश जोशी, मीना अरोड़ा, दीपा सकलानी, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर