37.3 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

Rudrapur: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, पढ़ें पूरी खबर….

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। शहर में कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लग गयी है। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई है। कबाड़ का यह गोदाम मेडिसिटी अस्पताल के पीछे मौजूद है। सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम दमकल गाड़ी के जरिये आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मेडिसिटी अस्पताल के पीछे कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों की वजह से गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामानों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत है कि आग से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

बता दें कि लंबे समय से यहां कबाड़ के सामानों को डंप करके रखा गया है। मौके पर बड़ी मात्रा में कबाड़ के सामान होने की वजह से आग धीरे-धीरे फैलते ही जा रही है। अच्छी बात ये है कि आस पास मौजूद किसी भी मकान तक आग की लपटें नहीं पहुंची हैं। हालांकि, गोदाम से तेज धुंआ जरूर उठ रहा है जो आकाश में चारों तरफ फैल गया है। अचानक लगी आग से मौके पर दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर