35 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Rudrapur: अमेनिटी की आरूषी ने मार्शल आर्ट में स्वर्ण व कांस्य पदक जीता…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। कश्मीर घाटी का चर्चित खेल मार्शल आर्ट एशियाई मूल का प्रमुख खेल है इस खेल में पारंगत होकर खिलाडियों के अंदर आत्मरक्षा, अनुशासन, युद्ध कौशल एवं नियंत्रण करने की कला का विकास होता है आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक इस खेल को खेला जाता है । अमेनिटी स्कूल की आरूषी ने 17वें अंतर्राष्ट्रीय कौशल कैम्प में प्रतिभाग किया इसका आयोजन पहलगाम कश्मीर में संपन्न हुआ, इस प्रतियोगिता में श्रीलंका, ईरान, अफगानिस्तान, ईराक, भूटान, आदि एशियाई देशों ने प्रतिभाग किया। आरूषी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य एव स्वर्ण प्राप्त कर न केवल अमेनिटी स्कूल व अपने राज्य उत्तराखण्ड अपितु भारत का नाम रोशन किया। अब आरूषी अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी और आशा है कि वह अच्छा खेलते हुए अपने देश का नाम रोशन करेंगी। इस आशातीत सफलता के लिए विद्यालय के व्यवस्थापक श्री सुभाष अरोरा व व्यवस्थापिका श्रीमती सुनीता अरोरा व प्रधानाचार्या श्रीमती इन्द्रा त्रिपाठी व समस्त शिक्षक गणों ने शुभकामनाऐं दी और ईराक में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत की मंगल कामना की।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर