न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा आज शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंची, जहां उन्होंने इंडेन गैस सर्विस और भारत गैस सर्विस द्वारा लोगों को उपलब्ध कराने के लिए लाए गए गैस सिलेंडरों के बीच लाइन में लगी जनता से मुलाकात की, और उन्होंने सभी लोगों से उनकी परेशानी के बारे में जाकर पूछ ताछ भी की और सभी को आस्वस्त किया कि उन्हें घरेलू गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने देगी, शर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा लोगों को आश्वत किया गया है

कि घरेलू गैस सिलेंडर से किसी को कोई परेशानी नहीं आने देंगे, उन्होंने जनता से अपील की कि वह प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें, इस दौरान शर्मा ने मोदी मैदान ट्रांजिट कैंप सहित अन्य स्थानों पर लाइन में लगे लोगों से मुलाकात की और वहां मौजूद लोगों विशेष कर महिलाओं को पानी की बोतलें भी वितरित की, जिससे लाइन में खड़ी महिलाएं और अन्य लोगों को पानी की परेशानी से बचाया जा सके,इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने इंडेन गैस और भारत गैस के अधिकारियों और कर्मचारियों से निवेदन किया कि वह लोगों को सामान्य रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अपना सहयोग प्रदान करें,उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से यदि कहीं कोई परेशानी दिखाई दी या जनता में रोष पैदा हुआ तो वह जनता के समर्थन में हर आवश्यक कदम उठाएंगी l

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9837611839


