18.3 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

महापौर के होली महोत्सव में दिल्ली से आए राजस्थान के कलाकारों ने जीता दिल, निगम के मंच पर बिखरा राजस्थानी रंग

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्टकाशीपुर। नगर निगम प्रांगण में महापौर दीपक बाली द्वारा आयोजित भव्य होली महोत्सव इस बार सांस्कृतिक विविधता का जीवंत उदाहरण बन गया। दिल्ली से पहुंची राजस्थान की प्रसिद्ध लाला भाट टीम ने अपने पारंपरिक  ‘वेलकम पोपट’ की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन अवसर पर टीम ने विशेष स्वागत प्रस्तुति दी, जिसने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पंजाबी ढोल की गूंजती थाप, रंग-बिरंगी राजस्थानी वेशभूषा और जीवंत पोपट की अदाओं ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।टीम के मुखिया लाल भाट ने बताया कि उनकी कठपुतली कला राजा-महाराजाओं के जमाने से चली आ रही खानदानी विरासत है।

पीढ़ियों से संजोई गई इस परंपरा को उन्होंने समय के साथ आधुनिक रूप दिया है, जिसके कारण आज उनकी प्रस्तुतियां देशभर के वैवाहिक और सांस्कृतिक आयोजनों की खास पहचान बन चुकी हैं। ‘वेलकम पोपट’ नृत्य, जो खासतौर पर मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार किया गया है, इस होली महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहा।जैसे ही कलाकारों ने पोपट नृत्य का प्रदर्शन शुरू किया बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने इस प्रस्तुति को राजस्थानी लोककला की शानदार झलक बताते हुए कलाकारों की सराहना की।होली के रंगों के बीच सजी इस सांस्कृतिक शाम में जहां उत्तराखंडी लोकधुनों की गूंज थी, वहीं राजस्थानी ठाठ ने आयोजन को और भव्य बना दिया। बाली के होली महोत्सव ने एक बार फिर साबित किया कि काशीपुर की धरती पर विविध संस्कृतियां मिलकर उत्सव को यादगार बना देती हैं।निगम के मंच पर बिखरा यह राजस्थानी रंग देर तक चर्चा में रहा और कलाकारों की प्रस्तुति हर जुबान पर छाई रही।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर