14 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

महिला मोर्चा से रश्मि रस्तोगी किसान मोर्चा से धीरेंद्र मिश्रा और अनुसूचित जाति मोर्चा से रामपाल को मिली प्रदेश मैं बड़ी जिम्मेदारी

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर -संगठन को सशक्त, सक्रिय एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से उधम सिंह नगर जनपद से विभिन्न मोर्चों के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर अनेक पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। प्रदेश युवा मोर्चा के अंतर्गत उधम सिंह नगर जनपद से सतीश भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, पारस अग्रवाल को कुमाऊं सह-संयोजक तथा लवकेश गुप्ता को स्टडी सर्किल सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश किसान मोर्चा में धीरेंद्र मिश्रा को प्रदेश मंत्री, जी.एस. बेदी को कुमाऊं संयोजक, मनोज शाही को कुमाऊं सह-संयोजक, सुनील चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा डॉ. प्रदीप सिंह अधिकारी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश महिला मोर्चा के अंतर्गत रश्मि रस्तोगी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में उपेंद्र चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, ललित राठौर को प्रदेश मीडिया संयोजक, योगेश वर्मा को प्रदेश आईटी संयोजक तथा श्रीकांत राठौर को कुमाऊं संयोजक बनाया गया है। प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अंतर्गत संदीप बाजवा को प्रदेश मंत्री, जुल्फीकार अली को प्रदेश मीडिया संयोजक, सकील उर्फ़ बाबू अल्वी को प्रदेश आईटी सह-संयोजक तथा मोहमद इमरान को कुमाऊं सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अनुसूचित जाति / जनजाति मोर्चा के अंतर्गत उधम सिंह नगर जनपद से सपना रानी एवं रामपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष,अमित सिंह राणा, ललिता देवी एवं रामू भारती को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही एडवोकेट पूनम राणा को प्रदेश प्रवक्ता, भुवन सिंह राणा को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक,अश्वनी कुमार को प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक, मंगल सिंह राणा को प्रदेश आईटी संयोजक तथा ओम प्रकाश सिंह राणा एवं महेंद्र बाल्मीकी को क्रमशः कुमाऊं संयोजक एवं कुमाऊं सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए संगठन को नई ऊर्जा, दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर ने दी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर