25.4 C
Rudrapur
Tuesday, August 12, 2025

खटीमा : विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम किया, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंगाली कॉलोनी शीतला माता मंदिर मेला घाट रोड आदि स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी एवं नगर महामंत्री मनोज वाधवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा समय में ग्लोबल वार्मिंग की स्थिति को देखते हुए विश्व भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाने चाहिए ताकि परिस्थिति तंत्र नियंत्रित रहे एवं मौसम में आने वाले बदलावों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने स्तर से अपने आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पेड़ पौधे लगाकर धरती के बढ़ते हुए तापमान को रोकने का प्रयास करना चाहिए। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज से वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया है और यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वृक्षारोपण कार्यक्रम करेंगे एवं लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक करेंगे। नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने कहा कि प्रत्येक वह प्रयास जिसमें समाज के हित छुपे हो भारतीय जनता पार्टी ऐसी सभी कार्यों में अपना योगदान देती रहेगी। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सेवा ही परम धर्म को लेकर पार्टी कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना, युवा नेता करण यादव, विवेक गुप्ता, हरीश चुफल, दीपक सामंत, मनोज चुफाल, कौशल कश्यप, दीपक सोनकर, अखिल विश्वास, मेहताब, राजा नोशी विश्वास, शशि गायन, गोपाल विश्वास, कंचन बाई, राहुल कुमार, सचिन सोनकर, कमल सोनकर, विजय, प्रधान रजनीकांत विश्वास, दीपक गुप्ता, सगीर अंसारी, शबुदीन अहमद आदि लोग मौजूद थे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर