26.1 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

देश-प्रदेश में बढ़ता जा रहा है भाजपा का कुनबा:-चुघ…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

भाजपा सदस्यता अभियान से जुडे रहे लोग किच्छा में चलाया गया सदस्यता अभियान

न्यूज़ प्रिंट,किच्छा। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं भाजपा स दस्यता अभियान के मुख्य वक्ता भारत भूषण चुघ ने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता ही जा रही है। यहीं कारण है कि अन्य दलों को छोड़कर लोग उत्साहपूर्वक भाजपा का दामन थाम रहे है। इस अभियान ने कांग्रेस,सपा जैसे दलों की नींद उडा दी है। बुधवार को किच्छा विधानसभा में चलाएं गए भाजपा सदस्यता अभियान मुहिम के मुख्य वक्ता चुघ ने कहा कि जब से पीएम मो दी ने देश का नेतृत्व किया है। तभी से देश में भाजपा का परिवार बढ़ता ही चला गया और उसके बाद प्रदेश की धामी सरकार की कल्याणकारी नीतियों की बदौलत प्रदेश में भी भाजपा मजबूती से खड़ी है।

add:

इसी कुनबे को बढ़ाने के उददेश्य से केंद्रीय नेतृत्व ने सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है।ताकि भाजपा को मजबूत कि या जा सके,क्योकि देश की एकता व अखंडता के साथ ही देश विरोधी ताकतों को रोकने की क्षमता केवल पीएम मोदी में है और सबका साथ सबका विकास की सोच भाजपा पार्टी की है। यहीं कारण है कि देश-प्रदेश में प्रारंभ मुहिम में बड़ी संख्या में लोगों जुड रहे है। नये कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान देना ही पार्टी की प्राथमिकता है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश पंत, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, गोल्डी गोराया, कार्यक्रम सह संयोजक दया डसीला, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती दुबे, कविता मान, माधुरी विसेन, लता सिंह, विमला गंगवार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर