28.1 C
Rudrapur
Friday, February 20, 2026

रुद्रपुर में युवक के सिर में घुसी गोली, शोरूम के अंदर संदिग्ध हालात में मिला घायल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रुद्रपुर – बीती रात अपने शोरूम पर बैठे एक युवक के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली घुस गई। गोली का धमाका होने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घायल अवस्था में युवक को शहर के अस्पतालों में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक आदर्श कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय ध्रुव चावला पुत्र स्वर्गीय अनिल चावला का सिविल लाइन में जूते का शोरूम है। बीती रात लगभग 10:30 बजे शोरूम के अंदर से गोली चलने की आवाज आई जिससे वहां हड़कंप बज गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा शोरूम का शटर बंद था किसी तरह से पुलिस ने वह शटर खुलवाया तो देखा की ध्रुव घायल अवस्था में वहां पड़ा हुआ है।

और उसके सिर में गोली लगी हुई है। पुलिस ने मौके से पिस्तौल बरामद कर ली।घायल युवक को अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई ह

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर