न्यूज प्रिन्ट गदरपुर /रूद्रपुर -निति आयोग भारत सरकार द्वारा जनपद के गदरपुर विकास खण्ड आकांक्षी ब्लाक चयनित है। आकांक्षी विकास खण्ड के अन्तर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विभिन्न संकेतांकों में आकंाक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम हेतु 6 संकेतांक को चयनित करते हुए 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक संकेतांको को पूर्ण रूप से संतृप्तिकरण के निर्देश दिये। संकेतांकों में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ, टीकाकरण, पोषण आदि के संकेतांको को सम्मलित किया गया है।

निदेशक कोयला मंत्रालय भारत सरकार दीपक गोयल व डिप्टी सेक्रेटरी डिफेंस भारत सरकार संजय कुमार की टीम ने बुधवार को आकांक्षी ब्लाक गदरपुर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यो योजना कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मलकीत डेरी एवं ब्रीड मल्टीप्लिकेशन फार्म ग्राम रजपुरा नं0-02 गदरपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रजपुरा, आंगनबाड़ी केन्द्र रजपुरा नं0-1, अक्षयपात्र किचन गदरपुर, आयुषमान आरोग्य मंदिर आदर्श नगर गदरपुर, विशाल मण्डल द्वारा नारायणपुर में बर्मी कम्पोस्ट, पुष्प उत्पादन, मत्स्य पालन व ग्राम पिपलिया में अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लांक में जनता को सभी योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं से आकांक्षी ब्लांक के सभी परिवारजन शतप्रतिशत योजनाओं से लाभान्वित होकर शिक्षा, स्वास्थ्य व अपनी आजिविका मजबूत कर अपने जीवन स्तर बेहतर करते हुए मुख्यधारा से जुड़ सकेगें।

इस दौरान उन्होने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की विस्तृत जानकारियां ली। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने आकांक्षी विकास खण्ड में किये जा रहे योजना कार्यो व उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारिया निरीक्षण के दौरान दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीके यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एसपी सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील,जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवीन आदि मौजूद थे।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9837611839


