28 C
Rudrapur
Thursday, April 2, 2026

Ramnagar : हनुमान धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा कर लिया संकल्प

अवश्य पढ़ें

बोले— सनातन संस्कृति को बचाना हमारी जिम्मेदारी


न्यूज प्रिन्ट, रामनगर। पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले कोसी रोड स्थित बालाजी मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे हनुमान धाम पहुंचे और भगवान हनुमान के 21 दिव्य स्वरूपों के दर्शन किए।

पूजा के बाद उन्होंने कहा कि यह समय सनातन धर्म के लिए महत्वपूर्ण है और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने देवभूमि के आध्यात्मिक स्वरूप को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन भी वितरित किया। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर