23.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “प्रोटेक्टिव जस्टिस टू शेड्यूल्ड कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब इन उत्तराखंड” पुस्तक का किया विमोचन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट संवाददाता

रुद्रपुर। यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कुंदन सिंह राठौर और डॉ. धना बिष्ट राठौर द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक “प्रोटेक्टिव जस्टिस टू शेड्यूल्ड कास्ट एंड शेड्यूल्ड ट्राइब इन उत्तराखंड” का विमोचन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने दोनों लेखकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य में एससी/एसटी वर्ग के उत्थान हेतु और अधिक प्रभावी सुझाव देकर उनके विकास में योगदान किया जाए। इस अवसर पर डॉ. राठौर ने बताया कि यह पुस्तक उत्तराखंड के कुमाऊँ मंडल के 6 जिलों में निवास करने वाले लगभग 400 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से एकत्रित डेटा पर आधारित है। पुस्तक में उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जीवन की चुनौतियों तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा, आरक्षण और विभिन्न सुविधाओं का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
डॉ. राठौर इससे पूर्व विधि विषय पर कई पुस्तकों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 30 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन भी कर चुके हैं। विमोचन समारोह में विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, कुमाऊँ कमिश्नर श्री दीपक सिंह रावत, कुमाऊँ संभाग की आईजी श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल श्री मंजुनाथ टी.सी., मंडी समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर तथा पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) श्री सुरेश कोली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर