34.1 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

सीएम ने फूलदेई की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट उत्तराखंड। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समृद्ध लोक परंपरा के प्रतीक एवं उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने सपरिवार लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया।

सीएम ने फूलदेई की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व

मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर