34 C
Rudrapur
Monday, July 7, 2025

पुलिस लाइन में अचानक चली गोली, कांस्टेबल की मौत…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट अल्मोड़ा पुलिस लाइन में अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से यहां तैनात एक कांस्टेबल की गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन मं सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोली कैसे चली। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है कि गोली गलती से चली थी या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

बागेश्वर का रहने वाला था कांस्टेबल

मिली जानकारी के मुताबिक बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। रविवार सुबह को सुंदर शाही ने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। लेकिन इसके थोड़ी ही देर बाद मौके से गोली चलने की आवाज आई। आस-पास के पुलिसकर्मी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो सुंदर शाही घायलवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोली लगी या खुद चलाई गई ये है जांच का विषय

घटना की जानकारी के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर