35 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Kiccha: हरेला पर देवभूमि महिला उत्थान समिति ने लगाये पौधे…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,किच्छा। देवभूमि महिला उत्थान समिति ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम देवरिया में पौधारोपण किया। समिति के सदस्यों ने सभी से अपने आसपास पौधे लगाने का आव्हान किया। समिति की अध्यक्ष हंसी बिष्ट ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड का लोकप्रिय पर्व है, जिससे हमें प्रकृति के सम्मान को करने की सीख मिलती है। यही नहीं, हम सभी को अपने व बच्चों के भविष्य के लिये पौधे जरूर लगाने चाहिये। उन्होंने कहा कि हम के समय में बढ़ती गर्मी से तमाम बीमारियां हो रही हैं, जो हमारे जीवन के कष्टकारी है। पौधे होने से प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने ग्राम देवरिया व आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाये। वहां पर समिति से जुड़ी तमाम महिलाओं व अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर