37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

जयकारों के साथ 53वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित 53वीं मां वैष्णो दरबार यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था आज प्रातः 7 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (पांच मंदिर) से बस द्वारा रवाना हो गया। सभा के अध्यक्ष एडवोकेट महेश बब्बर ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा रुद्रपुर से प्रारंभ होकर श्रद्धालुओं को विभिन्न पवित्र शक्तिपीठों के दर्शन कराएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु चंडीगढ़, पंचकुला, नैना देवी और पठानकोट होते हुए मां वैष्णो दरबार के दर्शन करेंगे।

इसके पश्चात श्रद्धालु चामुंडा देवी, कांगड़ा देवी, बगलामुखी, चिंतपूर्णी और ज्वाला जी के दर्शन भी करेंगे। एडवोकेट महेश बब्बर ने बताया कि श्रद्धालु मां ज्वाला जी से ज्योत लेकर 18 मार्च 2026 को रुद्रपुर वापस पहुंचेंगे। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत करते हुए ज्योत को श्री लक्ष्मी नारायण (पांच मंदिर) में विधिवत स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का आने-जाने का किराया 6000 रुपये प्रति सीट निर्धारित किया गया है, जबकि श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था श्री सनातन धर्म सभा द्वारा की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष महेश बब्बर महामंत्री ओम प्रकाश अरोड़ा कौन सा अध्यक्ष आनंद कुमार नंदलाल बेड ठुकराल आकांक्षा अनेजा रमेश राजदेव राकेश सुखीजा विजय विरवानी बिना बत्रा ललिता कक्कड़ वेद प्रकाश कक्कड़ अश्वनी जुनेजा करमचंद राजदेव आदि लोग शामिल थे

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर