31.9 C
Rudrapur
Friday, July 4, 2025

घड़े का पानी पीने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, लेकिन घड़ा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान…

अवश्य पढ़ें

घड़े का पानी पीने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, घड़ा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान…
मिट्टी का बर्तन स्वास्थ्य के लिये कितना फायदेमंद है यह तो हम सभी जानते हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गर्मी के दिनों में घड़े का पानी पीना स्वास्थ्य के लिये लाभकारी होता है। मिट्टी के घड़े में रखा पानी काफी ठंडा होता है। इससे नुकसान तो छोडि़ए और फायदे ही मिलते हैं।
मिट्टी का घड़ा पानी को नेचुरली ठंडा करता है। सदियों से लोग मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल पानी को ठंडा करने के लिए करते रहे हैं। शहरों में मिलने वाले मिट्टी के घड़े या जिन्हें मटका कहते हैं वो काफी महंगे होते हैं। कई बार मटका टूट जाता है या लीक करने लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें घड़ा खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें।

कच्चा पक्का घड़ा चेक कर लें- जब भी मिट्टी का घड़ा खरीदें तो उसकी क्वालिटी जरूर चेक कर लें। कई बार कच्चा घड़ा उठाते ही टूट जाता है। अगर घड़ा बहुत ज्यादा पका होता है तो पानी ठंडा कम करता है। अगर खराब मिट्टी से बना घड़ा खरीद लेते हैं तो इसमें बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। इसलिए मटका की क्वालिटी जरूर चेक कर लें।

घड़े को बजा कर चेक करें- घड़े को गांव देहात में खरीदने से पहले बजाकर देखा जाता है। अगर घड़े में कहीं छेद है या लीकेज है तो ये थोड़ी अलग आवाज करता है। अब ये टेस्ट करना शहर के लोगों को तो आता नहीं है तो आप घड़े में पानी भरकर चेक कर लें। खासतौर से अगर आप नल लगा हुआ घड़ा खरीद रहे हैं। सबसे ज्यादा इसमें लीकेज की समस्या रहती है।

घड़े को अंदर से चेक कर लें- जब आप मिट्टी का मटका खरीदें तो अंदर की सफाई का भी ध्यान रखें। कई बार मटका ऊपर से टिकना होता है लेकिन अंदर में खुरदरा होता है। इससे घड़े की अंदर से सफाई नहीं हो पाती है और कीटाणु पनपने का खतरा रहता है। घड़े का मुंह भी बड़े और इतना चौड़ा हो कि हाथ अंदर आसानी से चला जाए। अगर ढक्कन साथ है तो देख लें कि वो ठीक से फिट हो रहा है या नहीं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर