25.9 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

मर कर भी सरोज जुनेजा दो लोगो की रोशन कर गयी जिंदगी…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, किच्छा : मर कर भी चुकटी देवरिया निवासी सरोज जुनेजा दो लोगो की जिंदगी रोशन कर गयी। उनकी मृत्यु उपरांत मुरादाबाद की आई बैंक टीम ने जुनेजा फार्म पहुंच उनकी आंखें सुरक्षित रख ली। जिन्हे दो लोगो को प्रत्यारोपित किया जाएगा। 

रविवार सुबह वार्ड नंबर एक चुकटी देवरिया समाजसेवी विशाल जुनेजा व अजय जुनेजा की माता जी सरोज जुनेजा का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पुत्रो ने मां के स्वर्गवासी होने पर उनके नेत्र दान का निर्णय लिया। जिसके चलते मुरादाबाद के सीएल गुप्ता आई बैंक वेलफ़ेयर सोसायटी से संपर्क किया। जिस पर सुबह आठ बजे सीएल गुप्ता आई बैंक की टीम के सीनियर टेक्नीशियन दीपक व जूनियर टेक्नीशियन दीपक कुमार ने जुनेजा फार्म पहुंच कर सरोज जुनेजा की आंखे सुरक्षित रख ली। स्वर्गवासी सरोज जुनेजा के पुत्रों के इस निर्णय से उनकी आंखे इस संसार को देखने की चाह रखने वाले दो लोगो की मुराद पूरी कर देगी। स्वर्गवासी सरोज जुनेजा की आंखों उनकी मृत्यु के बाद भी जीवित रह  दो लोगो का जीवन रोशन करेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर