पुलिस की पहरेदारी में बांटे गए गैस सिलेंड
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – गैस सिलेंडर को लेकर अब मारामारी मचनी शुरू हो गई है। सुबह 4:00 बजे से लेकर लोगों ने गैस एजेंसी पर लाईने लगानी शुरू कर दी हैं। ऐसे में वहां पुलिस तैनात करनी पड़ी और पुलिस की पहरेदारी में रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है।कई जगह छिटपुट झड़प की भी खबर आई है जिससे कई जगह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू हो सके इसके लिए अब नेतागण और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अमेरिका इसराइल और ईरान के युद्ध ने अब विकराल रूप ले लिया है और कई खाड़ी देश इसकी चपेट में आ गए हैं। जिससे भारत समेत कई देश इससे प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति मुख्यतः इन्हीं देशों से होती है

जो अब प्रभावित हो रही है। जिसके चलते इसका सबसे ज्यादा प्रभाव एलपीजी पर पड़ रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से सैकड़ो लोगों की भीड़ सुबह से ही गैस एजेंसी पहुंच रही है जिससे वहां हाहाकार मचा हुआ है। गैस एजेंसी के प्रबंधक कह रहे हैं कि सर्वर डाउन होने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में भी कमी आई है जिस कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। आज सुबह से स्थिति और विकट हो गई कि गैस एजेंसी पर हजारों की संख्या में लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े हो गए लेकिन रसोई गैस न होने के कारण लोगों में आक्रोश छा गया। उनका आरोप था की गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है

और 1200 से ₹1300 का गैस सिलेंडर कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा समेत तहसीलदार, खाद्य पूर्ति अधिकारी गैस एजेंसी पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। ठुकराल ने कहा की जिला प्रशासन कालाबाजारियों पर नकेल कसे और स्वयं जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें।

उन्होंने कहा कि पूरा परिवार रसोई गैस पर निर्भर है ऐसे में जिला प्रशासन जगह-जगह वैकल्पिक व्यवस्था कर लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। फिलहाल रसोई गैस को लेकर लोगों में अभी भी पैनिक का माहौल है और वह किसी भी हालत में रसोई गैस अपने घर लाना चाहते हैं ताकि आने वाली दुशवारियों से बचाव हो सके।
रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9837611839


