37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

महंगाई से आम जनता परेशान, सरकार बनी असंवेदनशील: अलका पाल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की किल्लत को राज्य सरकार नियंत्रित करने में असफल हो रही है। जिससे हर परिवार का बजट पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है ।

लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है । रसोई गैस की बढ़ती कीमतें लगातार परिवार का बजट बिगाड़ रही है। पेट्रोलडीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है।

अलका पाल ने कहा कि प्रदेश और देश के अंदर जनता असमंजस्य की स्थिति में है। पेट्रोल और डीजल में कमी से प्रदेश में तेल माफिया सक्रिय हो गए हैं। देश और प्रदेश की जनता को बताना होगा कि उत्तराखंड सहित किसी भी हिस्से में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि खनन और भू_माफियाओं की तरह पेट्रोल और डीजल माफिया भी प्रदेश में सक्रिय हो जाए। कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक विरोध करती रहेगी।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर