32.1 C
Rudrapur
Friday, March 27, 2026

रुद्रपुर: आइकन प्रीस्कूल में भव्य ग्रेजुएशन और पुरस्कार वितरण समारोह

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । आइकन प्रीस्कूल, आदर्श कॉलोनी में ग्रेजुएशन डे एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। नर्सरी, प्री-नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. के सभी बच्चों ने इस खास अवसर में हिस्सा लिया। छोटे-छोटे विद्यार्थी ग्रेजुएशन कैप और गाउन में बेहद आकर्षक नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को उनके वार्षिक प्रदर्शन और मेहनत के आधार पर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों—एकम, यतिका, दिव्यांशु, हरगुन, अक्षी, कनिष्का, अरनव, जियांस, और अनिरुद्ध—को विशेष पुरस्कार, गिफ्ट, मेडल और सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व जताया।समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जो बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर