
कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों द्वारा कीर्तन के साथ हुई, जिसके बाद मंदिर के पट खोले गए। श्रद्धालुओं ने माता के स्वरूप और खेत्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में हवन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

रात्रि में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया, जिसका पूजन जग्गा परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। जागरण में विभिन्न भजन गायकों और मंडलियों ने माता के भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महंतों और भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

साथ ही धार्मिक कथा वाचन के माध्यम से माता की महिमा का वर्णन किया गया। अंत में आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर।


