31.9 C
Rudrapur
Friday, March 14, 2025

Rudrapur : शैल परिषद भवन में जमकर झूमि महिलाएं, ‘ऐसी बंसी बजाई घनश्याम ने होली खेलन कैसे जाऊं’ गाकर महिलायें झूमी…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। शैल परिषद भवन में होली गायन की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। उसके बाद शैल परिषद के सदस्यों ने गीत गाए और रंग खेले। विभिन्न समूह की महिलाओं द्वारा ‘रंग दे रंग दे चुनरिया रे, ऐसी बंसी बजाई घनश्याम ने होली खेलन कैसे जाऊं जल कैसे भरू जमुना गहरी। गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्वांग भी किए।

रुद्रपुर, होली कार्यक्रम में होली के दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं दूसरी ओर संस्कृति और साहित्य को समर्पित परिषद की होलियारों को शैल परिषद के पदाधिकारी द्वारा शुभकामनाएं दी गई। शैल परिषद की महिलाओं में अभी से होली का रंग चढऩे लगा है। महिलाएं घरों से निकलकर होली का जश्न मना रही हैं। रुद्रपुर की सामाजिक संस्था शैल सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में शहर के विभिन्न स्थानों में पहाड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आज शैल परिषद के भवन में आयोजित महिलाओं की होली में रुद्रपुर शहर भर की पर्वतीय महिलाओं ने हिस्सा लिया।

महिलाओं की होली कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व स्वास्थ्य महा निर्देशकDG health, अमिता उप्रेती, डॉ नीरजा पंत, मुकुल उप्रेती, कमलेश बिष्ट, गीता भट्ट, रेखा जोशी, तनुजा बुधौरी, विनीता पांडे, सुधा पटवाल , मोहिनी बिष्ट, जानकी त्रिपाठी, पुष्पा जोशी, कमला पाठक, सुधा जोशी, हंसी मिश्रा, नीलम, पांडे लीला दनाई, नीलम कांडपाल , दीपा मटेला,भावना मेहरा, दीपा जोशी, मंजू दनाई, सुनीता पांडे, तारा जोशी, शोभा मिश्रा, प्रभा मेहरा, शालिनी बोहरा, सरिता उपाध्याय, हेमा पंत, कुमकुम उपाध्याय, रेखा, ममता त्रिपाठी, पूजा, भारती जोशी आदि उपस्थित थे।

महिला होली कार्यक्रम शैल परिषद के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री एड दिवाकर पाण्डे, कोषाध्यक्ष डी. के.दनाई, उपाध्यक्ष मोहन उपाध्याय, दिनेश भट्ट,पूरन चन्द्र जोशी, राजेन्द्र सिंह बोरा, नीलांबर जोशी, धीरज पांडे, दिनेश बम, संजीव बुधौरी, हरीश दनाई, पूर्व महानिदेशक चिकित्सा विभाग डा. एल.एम उप्रेती, नरेंद्र रावत, सतीश लोहनी, जगदीश बिष्ट, सी.बी. घिंडियाल, एल.डी. जोशी, राजेंद्र बलौदी, प्रकाश जोशी, महेश कांडपाल, गगन कांडपाल, अवतार सिंह बिष्ट, डी.एस. मेहरा, त्रिभुवन जोशी, के.के.मिश्रा, दयाकिसन बुढ़लाकोटी, शेखर अधिकारी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर