27.8 C
Rudrapur
Friday, June 20, 2025

उत्तराखंड में 20 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, पहले कुमाऊं में असर, फिर गढ़वाल में होगी भारी बारिश

अवश्य पढ़ें

18 से 24 जून तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का बना रहेगा सिलसिला

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के जल्द दस्तक देने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है, जिसकी शुरुआत कुमाऊं मंडल से होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद गढ़वाल मंडल के जिलों में मानसूनी वर्षा का प्रभाव दिखाई देगा।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार मानसून पहले ही बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। उत्तराखंड में इसके पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

इससे पहले प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में प्री-मानसून की बारिश लगातार जारी है। 18 से 24 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना रहेगा। बीते दिनों भी कई इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है।

मानसून के सक्रिय होते ही गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिलों में अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर