23.1 C
Rudrapur
Thursday, March 13, 2025

kichha : अभिषेक और सुरेंद्र नहीं राजेन्द्र बने किच्छा में भाजपा की पहली पसन्द, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार शाम को उधम सिंह नगर में मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि, खटीमा शहर और किच्छा ग्रामीण मंडल को होल्ड पर रखा गया है। किच्छा शहर से भाजपा ने राजेंद्र उर्फ गोल्डी गोराया को चुना है। वहीं, पंतनगर से पिंकी डीमरी को कमान दी गयी है। बता दें कि किच्छा से अध्यक्ष बनने की कतार में सुरेंद्र चौधरी, अभिषेक सक्सेना, गोल्डी गोराया और मुकेश कोली के नाम की चर्चा थी। लेकिन देर शाम देहरादून से आयी खबर ने तस्वीर साफ कर दी। गोल्डी को अध्यक्ष के रूप में चुनकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया कि उनकी तैयारी २०२७ के विधानसभा चुनाव को लेकर है। दरअसल, गोल्डी गोराया, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के काफी करीबी रहे हैं। संगठन में भी गोल्डी एक्टिव रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने का लाभ आने वाले चुनावों में भाजपा को जरूर मिलेगा। अध्यक्ष बनने के बाद गोल्डी ने शीर्ष नेतृत्व सहित सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने किच्छा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया है

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर