23.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Kichha : जिला प्रशासन के आदेश के बाद विधायक बेहड़ ने की प्रेस, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

धान की खेती करने से रोका तो खेत में खड़े होंगे बेहड़

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। बेमौसम धान की खेती पर रोक के खिलाफ कांगे्रस विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस की है। विधायक ने चेतावनी देते हुये कहा कि प्रशासन इसे रोक नहीं सकता, अगर जबरन रोका गया तो वह स्वयं किसानों के खेत में जाकर खेती को कराएंगे। दरअसल, पिछले दिनों उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी ने जनपद में बेमौसम धान की खेती को करने पर रोक लगा दी थी। प्रशासन के इस आदेश के बाद तराई के किसान परेशान थे। जिसके बाद रविवार को कांगे्रस विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस का आयोजन कर कहा कि सरकार जानबूझकर तराई के किसानों को परेशान कर रही है। तराई में पानी की कमी नहीं है, ऐसा सभी जानते हैं। बावजूद इसके धान की खेती को करने से रोका जा रहा है। कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वह अपने खेतों में धान की खेती करें और अगर कोई उनको जबरन रोके तो वह उन्हें बताएं। बेहड़ ने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की लड़ाई लड़ी है, उसी प्रकार वह किसानों के हक में भी इस लड़ाई को लड़ेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर