26.1 C
Rudrapur
Saturday, April 19, 2025

kichha : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का पूर्व विधायक के आवास पर स्वागत, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन
न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का भव्य स्वागत समारोह बुधवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और जिलाध्यक्ष जिंदल का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहाँ एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि कमल जिंदल का परिवार जनसंघ काल से पार्टी सेवा में सक्रिय रहा है। उनके पहले कार्यकाल की सफलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व विधायक ने भरोसा जताया कि जिलाध्यक्ष जिंदल के नेतृत्व में पार्टी जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और 2027 में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कमल जिंदल को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उन पर दोबारा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी और नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला ने भी संबोधित किया।

समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल, स्वतंत्र राय, शैली फुटेला, राजेश तिवारी, नारायण पाठक, देवेंद्र शर्मा, प्रकाश पंत, मुकेश कोली, पूरन भट्ट, अंकित पाठक, अमन कोली, जानकी तिवारी, लता सिंह, करुना तिवारी, सचिन, नरेंद्र ठुकराल, नितिन चरण, सचिन चरण आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर