21.4 C
Rudrapur
Saturday, March 15, 2025

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा रंगे हाथ …..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट अल्मोड़ा। दन्या में दो युवकों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोरी को पहले अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवक किशोरी से जबरदस्ती कर रहे थे इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़कर किशोरी को बचाया है। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म का प्रयास

अल्मोड़ा जिले के दन्या में दो युवकों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग का अपहरण कर लिया। जिसके बाद युवक उसे बाइक में बैठाकर अपने साथ जंगल ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ और अभद्रता कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने युवकों को रंगे हाथ पकड़कर किशोरी को उनके चंगुल से बचा लिया।

ग्रामीणों ने आरोपियों को किया पुलिस के हवाले

युवकों को जंगल से पकड़ने के बाद ग्रामीण उन्हें दन्यां थाने ले गए। जहां उन्होंने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जागेश्वर के फुलई निवासी रोशन कुमार और आशीष कुमार हैं। जिनके विरूद्ध आइपीसी की धारा- 366 (क), 354 (ख) व 9/10 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ है किशोरी

बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय बालिका मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बुधवार को युवक उसे उठाकर अपने साथ बाइक पर ले गए। जिसके बाद वो इसे जंगल की ओर ले गए। युवक उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ कर रहे थे। संयोग से उसी समय वहां से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे और उन्होंने युवकों की इस हरकत को देख लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अन्य ग्रामीणों को बुलाकर युवकों को पकड़ लिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर