न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। रुद्रपुर – आज एमनिटी पब्लिक स्कूल के दर्जनों नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ रुद्रपुर कोतवाली का भ्रमण किया। जहां कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा और बचाव के बारे में जानकारी दी।

आज प्रातः एमनिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कोतवाली पहुंचकर वहां के विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी ली। कोतवाल रतूड़ी ने बताया की पुलिस किस प्रकार से अपना काम करती है ।उन्होंने बच्चों को कोतवाली के विभिन्न हिस्सों से भी अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा और विभिन्न विषयों के बारे में भी जानकारी दी कि बच्चे कभी भी अकेले घर से बाहर न निकले और किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में ना आए।

उन्होंने बताया कि बच्चे किसी भी अन्य व्यक्ति के हाथों से सामान लेकर ना खाएं और कोई भी अनहोनी पर अपने माता-पिता व शिक्षकों को तत्काल जानकारी दें। इस दौरान बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आए। इस मौके पर कोतवाली परिसर में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों से बात की और उन्हें हेलमेट सुरक्षा कवच व अन्य विषयों के बारे में बताया।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839


