26.1 C
Rudrapur
Thursday, February 19, 2026

महापौर के प्रयास रंग लाए, तीन पानी डेम के पुनर्निर्माण के लिए 1.74 करोड़ स्वीकृत

अवश्य पढ़ें

वार्ड एक के हजारों लोगों को मिलेगी जल भराव से निजात

महापौर ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

न्यूज प्रिन्ट रूद्रपुर। शहर के नियोजित विकास और बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में महापौर विकास शर्मा के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। महापौर के प्रयासों से तीनपानी डेम के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 174.81 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 104.89 लाख की पहली किश्त भी जारी कर दी है। इसके लिए महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

बता दें फुलसूंगा वार्ड एक स्थित तीन पानी डेम पर जल निकासी दुरूस्त नहीं होने के कारण बरसात में पानी ओवर फ्लो होने से आस पास की कई कालोनियों में जल भराव का सामना कारण पड़ता था आवागम में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। डेम के पुनर्निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रहीं थी।

बीते मानसून के दौरान महापौर विकास शर्मा ने खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंग धामी से मुलाकात के इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत मामले में जिलाधिकारी को निर्देश देकर प्रस्ताव बनाने को कहा था।

जिला प्रशासन से प्रस्ताव मिलने के बाद शासन ने डेम निर्माण के लिए राज्य सैक्टर पोषित बांध बैराज का निर्माण एवं आधुनिकीकरण/नहर/नलकूप/जल टंकी पुनरोद्धार मद के अन्तर्गत 1 करोड़ 74 लाख 81 हजार की धनराशि स्वीकृत कर दी है और पहली किश्त के रूप में 1 करोड़ 4 लाख 89 हजार की धनराशि सिंचाई विभाग को जारी कर दी है।

इस उपलब्धि पर महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। महापौर ने बताया कि इस परियोजना से वार्ड एक की हजारों की आबादी को जल भराव से निजात मिलेगी। स्वीकृत धनराशि से तीनपानी डेम पर नया पुल बनाया जाएगा। डेम का नया चैनेलाइजेशन करने के साथ ही सड़क भी साढ़े सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। इससे जल भराव से तो निजात मिलेगी ही साथ ही डेम के पास आवागमन में आ रही वर्षों पुरानी समस्या का भी समाधान होगा।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर