20.5 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

यूनिटी कॉलेज में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। 24 फरवरी 2026। यूनिटी कॉलेज में अग्निशमन विभाग रुद्रपुर (यूएस नगर) की ओर से विधि एवं नर्सिंग संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन निरीक्षक महेश चंद ने किया, जबकि उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश और ट्रेनर विनोद चंद अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत के तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सही जानकारी से जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है।

छात्रों को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, प्राथमिक सावधानियों और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया समझाई गई। ट्रेनर विनोद चंद ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अग्नि सुरक्षा उपायों का विस्तृत प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों से खुद अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कराकर उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित हुई। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के.एस. राठौर ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थी आपदा प्रबंधन के प्रति सजग रहें। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर एवं एजुकेशन कॉर्डिनेटर डॉ. एम.एस. भंडारी, डॉ. यू.सी. जोशी, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. सुमित पाठक, डॉ. के.एन. जोशी सहित कई शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर